क्या आपको पता है अधिक नींद लेने के हो सकते है नुकसान

अच्छा स्वास्थ पाने के लिए भरपूर नींद लेना आवश्यक है परन्तु आवश्यकता से अधिक नींद लेने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है| 7-8 घंटे की नींद पर्याप्त होती है| इससे अधिक सोने वालो को स्वास्थ संबंधी नुकसान भुगतने पड़ सकते है| आइए जानते है अधिक नींद लेने के क्या क्या नुकसान हो सकते है|

1प्रेगनेंसी की संभावना कम हो जाती है– शोध के अनुसार हो महिलाएं सामान्य से अधिक यानि 8 घंटे से अधिक नींद लेती है उनमे प्रेग्नेंट होने की संभावना कम हो जाती है| अतः हमे 8 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए|

2डायबिटीज की संभावना– रिसर्च के अनुसार जो लोग 9-10 घंटे सोते है उन्हें 7-8 घंटे सोने वाले व्यक्तियों की अपेक्षा मधुमेय होने की संभावना दुगनी रहती है| अतः हमें 7-8 घंटे की ही नींद लेनी चाहिए|

हार्ट प्रोब्लम्स – अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में किए गए रिसर्च के अनुसार 8 या उससे अधिक नींद लेने वाले व्यक्तियों को कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा उन लोगो से अधिक रहता है जो 8 घंटे से कम सोते है|

अवसाद – सामान्य से अधिक नींद लेने से आपका दिमाग स्वस्थ रहने की बजाए मानसिक तनाव का शिकार हो सकता है| शोध के अनुसार जो व्यक्ति 9-10 घंटे सोते है वह डिप्रेशन के अधिक शिकार होते है और उनमे सामान्य से 50 प्रतिशत तक डिप्रेस होने की संभावना रहती है|

याददाश्त कमजोर हो जाती है – अधिक नींद आपके दिमाग को आराम देने के बजाए कमजोर बना देती है जिससे आपकी याददाश्त कमजोर होने की संभावना प्रबल हो जाती है|

अतः हमें स्वस्थ रहने के लिए 7-8 घंटे से अधिक नींद नहीं लेनी चाहिए|

Back to top button