कैश वैन से 1.18 करोड़ लूटने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार को भोगपुर के निकट कैश वैन को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांच सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरोह में जीजा साला भी शामिल है और इस गिरोह का गठन हाल ही में कैश वैन को लूटने के लिए किया गया था। लूटा गया कैश फरार आरोपियों के पास है, जिनकी तलाश में छापेमारी तेज कर दी गयी है। 
कैश वैन से 1.18 करोड़ लूटने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तारवहीं घायल रंजीत सिंह की आंत में गोली लगी थी, जिसका शुक्रवार देर रात आप्रेशन कर लगी तीनों गोलियों को निकाल लिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। उसको भी अस्पताल में कस्टडी में रखा गया है। वहीं सात सदस्यीय गिरोह में शामिल जसकरण सिंह को भी शनिवार बाद दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

डीआईजी जालंधर रेंज जसकरण सिंह, एसपी बलकार सिंह, डीएसपी सर्बजीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि लूटपाट करने वाले गिरोह में सात सदस्य शामिल थे, जिनकी पहचान कर ली गयी है। गिरोह के एक सदस्य रंजीत सिंह को गोली लगी थी, उसने बाकी छह लुटेरों के नाम का खुलासा कर दिया। जिनकी पहचान सतिंदर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र हरदीप सिंह वासी नडाला थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला, सुखविंदर सिंह उर्फ निम्मा पुत्र बूटा सिंह वासी लखन खोले, थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला, जसकरण उर्फ बाऊ पुत्र बलविंदर सिंह वासी हरचोवाल जिला गुरदासपुर, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र मंगत राम, थाना भुल्लथ जिला कपूरथला, सुखदेव सिंह उर्फ सोनू पुत्र कशमीर सिंह वासी ढाला थाना भुल्लथ, जिला कपूरथला के हरदीप सिंह उर्फ दीपा वासी लखनकलां जिला कपूरथला के रूप में हुई। लुटेरों के नाम का खुलासा होने के बाद अलग अलग टीमों को रवाना किया गया और पुलिस ने एक आरोपी सकरण उर्फ बाऊ पुत्र बलविंदर सिंह वासी हरचोवाल जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया।

 
Back to top button