कुछ ही मिनटों में पूरा घूम सकते हैं ये देश, क्या आप जानते हैं इसका नाम

दुनिया के कुछ देश क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत ही छोटे हैं। सबसे छोटा है देश है वेटिकन सिटी और इसके बाद दूसरे नंबर पर है मोनाको सिटी। मोनाको ऐसा देश है, जहां आप मिनटों में पूरा देश घूम सकते हैं। यहां जानिए इस देश से जुड़ी खास बातें…कुछ ही मिनटों में पूरा घूम सकते हैं ये देश, क्या आप जानते हैं इसका नाम

भारत से कैसे पहुंचे मोनाको

भारत से मोनाको की दूरी करीब 7000 किमी है। भारत से यहां पहुंचने में करीब 14 घंटे का समय लगता है। मोनाको जाने के लिए दिल्ली, मुबंई और बेंगलुरु से फ्लाइट्स मिल जाती हैं। यहां जाने का किराया करीब 45,000 रुपए से 60,000 रुपए तक है। यहां किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं।

ये हैं मोनाको की खास बातें

– यह देश इटली से सिर्फ 16 किलोमीटर दूर है। मोनाको दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। फ्रांस इस देश की सुरक्षा करता है। मोनाको की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है।

– मोनाको 1.95 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इतना छोटा देश होने के कारण आप यहां एक घंटे से भी कम समय में पूरा मोनाको घूम सकते हैं। कम जगह में होने की वजह से मोनाको देश को मोनाको सिटी के नाम से जाता है।

– यहां के शानदार कैसिनो, जीरो इनकम टैक्स और सुविधाएं दुनियाभर के लोगों को अाकर्षित करती हैं। इस देश को टैक्ट हैवन भी कहा जाता है। मोनाको में रहने वाले अधिकतर लोग बहुत अमीर हैं।

– यहां का मोंटे कार्लो ग्रांड कैसिनो काफी फेमस है। इसके अलावा यहां बहुत सारे वाटर पूल हैं। ये वाटर पूल पर्यटकों के लिए बारह महीने खुले रहते हैं।

– इस देश में पैदल घूमना सबसे अच्छा रहता है। अगर आप चाहें तो बस या कार से भी घूम सकते है।

– मोनाको उत्तर-पश्चिम यूरोप के मेडिटेर्नियन समुद्र के किनारे बसा हुआ है। ये बहुत ही सुंदर देश है। यहां की चमक-दमक पूरे दिन दिखाई देती है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती है।

मोनाको में देख सकते हैं ये जगहें

– मोनाको सिटी में पैलैस प्रिंसिएर, सेंट निकोलस कैथेड्रल, समुद्र विज्ञान संग्रहालय, सेंट मार्टिन गार्डन,थियेटर आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

– यहां आपको फ्रेंच रिवेरा, जो भूमध्य मोनाको में शामिल है और इतालवी सीमा और सेंट ट्रोपेज के बीच फैली के समुद्र तट की यात्रा भी करनी चाहिए।

– मोनाको में लक्जरी होटल, रेस्तरां, समुद्र तट और शॉपिंग मॉल की विस्तृत श्रृंखला भी है

Back to top button