ऑल इण्डिया मैथ्स-साइंस टैलेन्ट परीक्षा में सीएमएस छात्र को गोल्ड मैडल

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) के कक्षा-1 के मेधावी छात्र आदित्य सैनी ने 10वीं ऑल इण्डिया मैथ्स-साइंस टैलेन्ट परीक्षा में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता ‘सेन्टर फॉर एक्सीलेन्स (सी.ई.ई.)’, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. के इस नन्हें मेधावी छात्र ने गणित एवं विज्ञान जैसे कठिन समझे जाने वाले विषयों में अपनी बौद्धिक प्रतिभा का परचम लहराया है एवं आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का संकेत दिया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने आदित्य की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए गोल्ड मैडल, प्रशस्ति पत्र एवं अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है एवं प्रतिभा को निखारने के लिए स्वयं भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 

Back to top button