ऐसे लोगों को मिलता है राजयोग का सुख, जिनकी हथेली पर होते हैं ये खास निशान

व्यक्ति की हथेली पर कई तरह-तरह के निशान बने होते हैं जिसमें कुछ निशान शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। शुभ निशानों में ऐसे निशान होते हैं जो व्यक्ति को राजयोग का सुख दिलाते हैं। राजयोग का मतलब सभी तरह की सुख-सुविधाएं, ऐश्वर्य, संपन्नता और मान-सम्मान दिलाने वाला योग। राजयोग बनने से व्यक्ति राजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करता है। हस्तरेखा ज्योतिष में किसी व्यक्ति के भाग्य में राजयोग है या नहीं यह हथेलियों पर बनने वाले कुछ निशानों की सहायता से जाना जा सकता है।ऐसे लोगों को मिलता है राजयोग का सुख, जिनकी हथेली पर होते हैं ये खास निशान

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हथेली के बीच में घोड़ा, घड़ा, और पेड़ जैसी आकृति बने तो वह व्यक्ति राजसुख का आनन्द प्राप्त करता है।

जिस किसी व्यक्ति का माथा चौड़ा और उभार लिए हो साथ ही भुजाएं लंबी होती हों वह इंसान राजसुख पाता है।

ऐसा व्यक्तियों की किस्मत में राजयोग का सुख लिखा होता है जिसके हाथ में धनुष, चक्र, रथ और चतुष्कोण जैसी आकृतियां बने।

जिस किसी व्यक्ति के अंगूठे में यव का निशान, मछली, हाथी और नदी का चिन्ह बना हो उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर तलवार, पहाड़ और हल का निशान बना हो तो वह व्यक्ति अपने जीवन में काफी सफलता और धन प्राप्त करता है।

जिस किसी की हथेली पर सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा से आपस में मिली हुई हो और मस्तिष्क रेखा और गुरु पर्वत पर चतुष्कोण का निर्माण होता है ऐसे लोग राजकीय जीवन जीते हैं। 

अगर किसी की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत में  उभार लिए हो तो वह व्यक्ति शासन में उच्च पद प्राप्त करने का अधिकारी होता है।

यदि व्यक्ति के हाथ में शनि पर्वत और गुरु पर त्रिशूल का चिह्न हो तो व्यक्ति राज्याधिकारी होता है।

Back to top button