ऐसे बनाये टेस्टी टेस्टी शकरकंद के कबाब…

कितने लोगों के लिए : 5ऐसे बनाये टेस्टी टेस्टी शकरकंद के कबाब...

सामग्री :

2 बड़े आलू, 2 मध्यम आकार का शकरकंद, 25 मिली तेल, 2 टेबल स्पून पुदीने की चटनी, 2 टेबलस्पून खजूर इमली की चटनी, 50 मिली दही फेंटा हुआ, चुटकी भर काला नमक, चुटकी भर भुना हुआ जीरा पाउडर, चुटकी भर मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक।

विधि :

1. नमक मिले पानी में आलू और शकरकंद को उबाल लें। छीलकर बड़े टुकड़े में काट लें। अब सी़ख में दोनों अदल-बदल कर कोचें। एक शकरकंद का टुकड़ा एक आलू का इसी कतार में लगाएं। ब्रश से इसमें चिकनाई लगाएं।

2. फिर इसे तंदूर या अवन में 2-3 मिनट तक हर तऱफ से सुनहरा कर लें। सो़ख्ता पेपर पर कुछ देर रखकर पुदीना-खजूर की चटनी, दही, काला नमक, जीरा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर गरमागरम सर्व करें।

Back to top button