उबलते दूध के बर्तन से बाहर गिरने से जुड़े हैं ये शकुन-अपशकुन

हिंदू धर्म में शकुन और अपशकुन का बड़ा महत्व है। इस धर्म में आस्था रखने वाले लोग शकुन देखकर ही अपने शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं। ऐसी मान्यता है कि शकुन देखे बिना कार्यों की शुरुआत करने पर उसमें हानि होने की संभावना बढ़ जाती है। व्यक्ति बगैर शकुन के जिस कार्य की शुरुआत करता है, उसमें उसे असफलता हाथ लगती है। वहीं, यदि शकुन देखकर शुभ कार्य की शुरुआत की जाए तो उसमें सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है।उबलते दूध के बर्तन से बाहर गिरने से जुड़े हैं ये शकुन-अपशकुन

वास्तु और ज्योतिष के हिसाब से कई ऐसी चीजें हैं जो शकुन और अपशकुन का संकेत देती हैं। इन्हीं में से एक है उबलते हुए दूध का बर्तन से बाहर गिरना। आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि उबलते दूध के बाहर गिरने से किस तरह के शकुन और अपशकुन जुड़े हुए हैं।

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि दूध का गिरना अपशकुन होता है। ऐसा होना हमें भविष्य के किसी संभावित नुकसान को बता रहा होता है। लेकिन यह बात पूरी तरह से सही नहीं है। ज्योतिष की मानें तो कच्चा दूध के बर्तन से बाहर गिरने को अपशकुन माना गया है। इसके मुताबिक कच्चे दूध का बर्तन से गिरना भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना को दर्शाता है। इसलिए इसके प्रति बेहद सावधान रहना चाहिए।

दूसरी तरफ, ज्योतिष में उबलते हुए दूध के बाहर गिरने को शुभ बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह भविष्य में होने वाले धनलाभ को दर्शाता है। उबलते हुए दूध का गिरना व्यक्ति की आर्थिक संपन्नता को दर्शाता है। लेकिन ध्यान रहे कि उबलता हुआ दूध बर्तन से अनजाने में गिरना चाहिए। यदि आप जानबुझकर ऐसा कर रहे हैं तो यह गलत बात है। ऐसा करने से आपको धनहानि का सामना करना पड़ सकता है।

Back to top button