इस वीकेंड पर जरुर बनाएं चंडीगढ़ के इन खूबसूरत स्थलों का प्लान…

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध शहर तथा पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंड़ीगढ़ भारत के सबसे साफ तथा खूबसूरत शहरों में से एक है। चंड़ीगढ की खूबसूरती देखते ही बनती है। हिमालय की शिवालिक श्रृंखलाओं की तलहटी में बसा यह शहर पर्यटन के लिए भी काफी ज्यादा मायने रखता है। यहां का मौसम साल भर अनुकूल बना रहता है। यही कारण है कि इस शहर की खूबसूरती को देखने के लिए देश विदेश से लाखों सैलानी यहां आते हैं।इस वीकेंड पर जरुर बनाएं चंडीगढ़ के इन खूबसूरत स्थलों का प्लान...

इस शहर में साल भर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी विकेंड पर चंड़ीगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों की सैर जरुर करें। ये जगहें आपके ट्रिप को यादागर बना देंगी।

1 मोरनी हिल्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप वीकेंड पर चंडीगढ़ से लगभग 27 कि.मी की दूरी पर स्थित मोरनी हिल्स जाने का पेलान बना सकते हैं। हरियाणा के पंचकुला में स्थित यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जहां पर दूर दूर से सैलानी सुकून के पल बिताने के लिए आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हिल स्टेशन दो खूबसूरत झीलों के पास बसा है। जहां पर आप जाकर यहां की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां पर आप ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसी कई एडवेंचर गतिविधियों का रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं।

2 चैल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैल चंडीगढ़ से महज 106 कि.मी की दूरी पर स्थित है। आप विकेंड पर चैल घूमने का पेलान भी बना सकते हैं। चैल हिमाचल प्रदेश स्थित एक खूबसूरत पर्यटन सेथल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैल में भारत का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान भी है। देवदार के जंगलों से घिरा यह हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है।

Back to top button