क्या? इस लड़की को चुंबन करने के लिए मरते हैं लोग

विटिल्गो यानि सफेद दाग की बीमारी से ग्रसित इस महिला के बारे में एक खास बात है। जहां ऐसी कई महिलाएं अपने आप को सुंदर तक नहीं मानती वहीं इस महिला का कहना है कि इसकी यह बीमारी ही पुरुषों को इसकी तरफ आकर्षित करती है। आगे  देखिए कोन है वो लड़की जिसे चुंबन करने को मरते हैं लोग…

इस लड़की को चुंबन करने के लिए मरते हैं लोग

 

अमेरिका के एक स्टेट डेलावेर की रहने वाली 37 वर्षीय तकैशा आर्कबॉल्ड की नाक, होंठ, ब्रेस्ट, घुटनों और कमर पर सफेद दाग हैं। लेकिन उनका मानना है कि उनकी अलग दिखने वाली त्वचा उन्हें ज्यादा खूबसूरत बनाती है। इसीलिए वे अपनी इस खासियत पर खूब इतराती भी हैं।

तकैशा आर्कबॉल्ड सफेद पैच रोग से पीड़ित महिला

इस बीमारी से ग्रसित इस महिला के बारे में एक की खास बात है कि जहां ऐसी कई महिलाएं अपने आप को सुंदर तक नहीं मानती वहीं इस महिला का कहना है कि इसकी यह बीमारी ही पुरुषों को इसकी तरफ आकर्षित करती है।

Takeisha-Archbald

तकैशा दूसरी महिलाओं की तरह इसे छुपाती नहीं। वे कहती हैं कि पुरुष अक्सर उनके पास आते हैं और उनके सफेद दागों पर किस करने की बात कहते हैं। वे कहती हैं, ”वे मुझे सबसे अलग और सुंदर कहते हैं। मुझे बहुत अच्छा लगता है।” वो कहती हैं कि बीमारी होने के बावजूद वे मेकअप करना पंसद करती हैं और खुद को सेक्सी मानती हैं।

Takeisha

लेकिन इस मेकअप में वे अपने दाग छुपाना पंसद नहीं करतीं। वाकई तैकशा के कॉनफिडेंस को दाद देनी होगी। लेकिन उनकी शिकायत है कि जहां पुरुष उन्हं खूबसूरत मानते हैं, वहीं दूसरी महिलाएं उन्हें समझने से इनकार करती हैं। वे तकैशा से अपनी इस बीमारी को मेक अप या मेडिकल ट्रीटमेंट के जरिए छुपाने के लिए कहती हैँ।

2D5D479000000578-3270615-image-a-34_1444746038604

दो बच्चों की मां तकैशा ‘मिस फैंसी पैंट्स’ नाम की एक संस्था चलाती हैं जो युवा लड़कियों को काम करने का मौका देती है। तकैशा ने आठ साल की उम्र में पहली बार इस बीमरी को अपने अंदर पनपते देखा था।

जब वे 27 साल की थी तब अचानक एक दिन सो कर उठीं और अपने पूरे शरीर को सफेद दागों से भरा पाया। डॉक्टर को दिखाने के बावजूद इसका कोई इलाज नहीं हो पाया। इसे स्वीकार करने के लिए उन्हें काउंसलिंग लेने की सलाह दी गई। लेकिन उनका कहना है कि उन्हें इसकी जरूरत ही नहीं लगी और वे हमेशा अपने आपको सुंदर मानती हैं।

Back to top button