इस तरह जानिए धन दौलत और किस्मत का हाल

नाक की बनावट से आप अपने और सामने वाले के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। सामुद्रिकशास्त्र में नाक की बनावट से स्वभाव, गुण और भाग्य का हाल जान सकते हैं ऐसा बताया गया है। माना जाता है जिनकी नाक का आगे का हिस्सा टेढ़ा हो उन्हें पैसों की दिक्कत कभी नहीं होती। जीवन में उनकी सारी इच्छाएं बड़ी आराम से पूरी होती चली जाती हैं। तो आइए जानें नाक से किस्मत का हाल….इस तरह जानिए धन दौलत और किस्मत का हाल

नाक हो ऐसी तो मिलता है सब सुख
सामुद्रिकशास्त्र के अनुसार, जिनकी नाक तोते की चोंच जैसी होती है, वह जीवन में हर प्रकार के सुख-समृद्धि को भोगने वाला होते हैं। ऐसे व्यक्ति काफी हंसमुख होते हैं और उन्हें जीवन में बहुत कम समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसी नाक वाले होते हैं दीर्घायु
जिस व्यक्ति की लंबी नाक होती है उनको दबाकर रखना बहुत मुश्किल है। ऐसे लोग किसी से दबकर नहीं बल्कि स्वतंत्र जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों की उम्र लंबी होती है यानी दीर्घायु होते हैं।

ऐसे लोग होते हैं फन लविंग
जिनकी लहरदार नाक होती है, वे काफी फन लविंग और उत्साही स्वभाव के होते हैं। हालांकि ऐसी नाक वाले व्यक्ति काफी कम पाये जाते हैं। ऐसे व्यक्ति अंत तक अपनी दोस्ती निभाते हैं।

ये होते हैं काफी भाग्यशाली
जिस व्यक्ति की नाक के नथुने छोटे होते हैं वह काफी भाग्यशाली होते हैं। इन्हें किस्मत हमेशा अपने प्रयास में सफलता दिलाती है।

इनका स्वभाव होता है काफी सरल
जिन लोगों के नाक फैले होते हैं वह मसलों को जल्दी और नए तरीके से हल करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों के भीतर गजब की जिज्ञासा होती है। ऐसे व्यक्ति काफी सरल स्वभाव के होते हैं। ये हमेशा सबको साथ लेकर चलते हैं।

ऐसे लोग होते हैं संपन्न
सामुद्रिकशास्त्र के अनुसार, जिनकी नाक आगे की ओर झुकी होती है, वह व्यक्ति अपने मन की ही करते या सुनते हैं। ऐसे लोग काफी संपन्न होते हैं। इन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। साथ ही नुकली नाक के व्यक्ति भी राजसी स्वभाव के होते हैं।

Back to top button