इस जंगल में है ‘डेड डॉल्स’ का राज, दिन में भी यहां जाने से डरते हैं लोग

मैक्सिको का ‘Xochimilco’ शहर एक ऐसी चीज़ के लिए मशहूर है जिसे जानकार आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हालांकि अब इस जगह पर लोग घूमने के इरादे से भी जाने लगे हैं लेकिन दशकों तक ये जगह दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में शुमार रही है। इस जंगल में है 'डेड डॉल्स' का राज, दिन में भी यहां जाने से डरते हैं लोग

असल में इस शहर के एक टापू के पेड़ों पर हजारों डॉल्स लटकी हुई हैं जो इतनी डरावनी लगती हैं कि आमतौर पर लोग इस जगह से गुजरने से भी बचते हैं। La Isla de las Muñecas नाम का ये टापू मैक्सिको की राजधानी से लगभग 2 घंटे की दूरी पर है।

साल 1950 में ये टापू Don Julian Santana का हुआ करता था जिन्होंने एक बार एक लड़की को यहां डूबते हुए देखा। वो लड़की को बचाना छह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

कहा जाता है कि बाद में इसी लड़की के भूत ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। उन्हें किसी ने बताया कि वो डॉल्स के जरिये इस आत्मा से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए पूरे टापू पर करीब 1500 डॉल्स को लटका दिया।

Julián Santana की साल 2001 में हार्ट अटैक से मौत हो गई लेकिन उनके आखिरी शब्द भी यही थे कि डॉल्स को यहां से हटाया तो कुछ बहुत बुरा होगा। बता दें कि जुलियन की देखा-देखी आस-पास के दूसरे लोगों ने भी उस लड़की की आत्मा से बचने के लिए इस जंगल में डॉल्स को लाकर बंधना शुरू कर दिया।

 लोगों का कहना है कि इस जंगल से अभी भी उस लड़की के चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं। साल 1987 में UNESCO नव इसे विश्व विरासत स्थल घोषित कर दिया है। सालों से यहां के पेड़ों और तारों पर लटकी गुड़िया बदलते मौसम के साथ और खौफनाक दिखाई देना लगी हैं।
Back to top button