इन पौधों की आराधना से ग्रह दोष होंगे दूर…

हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह दोषों के बारे में विस्तार से बताया गया है। कहते हैं कि व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों का दशा सही स्थिति में होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर व्यक्ति ग्रह दोष का शिकार हो जाता है। व्यक्ति के ऊपर ग्रह दोष होने से उसे तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन से सकारात्मकता खत्म हो जाती है। वह नकारात्मक विचारों से घिर जाता है। इसके अलावा उसे धन की कमी का भी सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को उसके प्रयासों में सफलता नहीं मिलती और वह जीवन में असफलताओं का शिकार हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास पौधों की आराधना करके ग्रह दोष को दूर किया जा सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।इन पौधों की आराधना से ग्रह दोष होंगे दूर...

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्य ग्रह दोष होने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी आ जाती है। इनके मान-सम्मान में गिरावट आने लगती है। इसके साथ ही नए कार्यों की शुरुआत करने पर तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को आक के पौधे की पूजा करनी चाहिए। वहीं, चंद्र ग्रह दोष होने पर व्यक्ति के दांपत्य जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आ जाती हैं। इसे ठीक करने के लिए पलाश के पौधे की पूजा करनी चाहिए।

Back to top button