ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म ज्येष्ठा नक्षत्र में होता है वे बहुत भाग्यशाली लोग होते हैं। इस नक्षत्र का स्थान 27 नक्षत्र में 23 वां स्थान होता है। इस नक्षत्र में पैदा वाले लोग दिखने में छरहरे होते हैं। इसके अलावा धर्म-कर्म में इनकी गहरी आस्था रहती है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर शनि और मंगल का प्रभाव रहता है क्योंकि इसके 2 चरण मकर और 2 चरण कुंभ राशि में होते हैं।
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति की बुद्धि बहुत तेज होती है। इतिहास और विज्ञान विषयों में इनकी विशेष रूचि होती है। ऐसे व्यक्ति मन की बातों को जल्दी किसी से जाहिर नहीं होने देते।
वहीं इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति का पारिवारिक जीवन सुखी होता है। जिन महिलाओं का जन्म इन नक्षत्र में होता है वह गुणवान और माता लक्ष्मी का साक्षात स्वरूप होता है। ऐसी महिला परिवार में तालमेल बनाए रखती हैं। जिन पुरूषों का विवाह इस नक्षत्र में पैदा होने वाली लड़कियों से होता है उनके लिए बहुत लकी साबित होती हैं।