आर्थिक राशिफल 8 जुलाईः जानिए पैसा और करियर के मामले में आप कितने लकी रहेंगे

मेष:

रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। जो व्यक्ति संयुक्त व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मध्यम है, बस अधिक तेल और मसालेदार भोजन से परहेज करें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक राजनैतिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।आर्थिक राशिफल 8 जुलाईः जानिए पैसा और करियर के मामले में आप कितने लकी रहेंगे

वृषभ:

कामकाजी लोगों को आर्थिक लाभ का योग है। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। यदि घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।

मिथुन:

राहु और बुध की अष्टम भाव में दृष्टि चल रही है। इससे रक्त से संबंधित संक्रमण होने की आशंका बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ मतभेद हो सकता है, जिसकी कोई खास वजह नहीं होगी। अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी।

कर्क:

आज परिवार में आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव रहने वाला है। मेहनत और शुभ संयोग से घर के मुखिया को बड़ी धन राशि प्राप्त होने का योग बन रहा है। धन संबंधी कुछ योजनाएं भी आज आरम्भ होगी जिनका लाभ भविष्य में अच्छा मिलेगा।

सिंह:

आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा। अधिकारियों का सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभ का कारण बनेगा। पैतृक संपत्ति या धन प्राप्ति की संभावना का योग बन रहा है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रबल योग है।

कन्या:

आज के दिन आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें। आय और व्यय से संबंधित मसलों पर विवाद हो सकता है। आज कालाबाजारी, धोखधड़ी या छल के माध्यम से धन-हानि की आशंका बन रही है। अपने जीवनसाथी की सारी बातें गंभीरता से समझें। अन्यथा प्यार में बहुत बड़ी मुश्किल हो सकती है।

तुला:

आज शुक्र के एकादश भाव में होने के कारण परिवार के सभी सदस्य आपकी प्रशंसा करेंगे। आपका प्रभाव प्रताप बढ़ने से आपके शत्रु हतोत्साहित होंगे। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यतीत हो सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन बिगड़े हुए संबंधो को सुधारने का है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है।

धनु:

संदिग्ध मामलों से परेशानी हो सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा विश्वासघात करने से परस्थितियां विपरीत बनेंगी। बड़े भाई के साथ गलतफहमियां पैदा होने का योग है। ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, फिर भी आप अपने कार्यकौशल से सायंकाल तक उत्पन्न हुई सभी समस्याओं को सामान्य बनाने में सफल होंगे।

मकर:

काम और व्यापार में बहुत अधिक भागीदारी के कारण आप अच्छे व्यावसायिक संबंधो को विकसित करने में सक्षम होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व्यय और समीप की यात्रा का योग है।

कुंभ:

आज आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे। इससे आपके संबंधो में मजबूती आएगी। आज का बना हुआ संबंध आसानी से नहीं टूटेगा, आप बहुत अच्छे साथी हैं। किसी अज्ञात वजह से रात्रि में कुछ समय तक परेशानी हो सकती है।

मीन:

आपकी राशि से अष्टम भाव में तुला राशि का बृहस्पति संचार कर रहा है। अपने प्रियजनों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें। दिन के मध्य से लेकर सायंकाल तक किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। अपनी सेहत और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। 

Back to top button