आर्थिक राशिफल 29 जून: जानिए, आज आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

मेष:

आज के दिन भी आपको अपने बुजुर्ग के आदेश पर चलना पड़ सकता है। शाम के समय कुछ मेहमान और पारिवारिक मित्र आपके घर का रूख करके चायपानी का भार डाल सकते हैं।आर्थिक राशिफल 29 जून: जानिए, आज आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

वृषभ:

किसी अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के आ जाने से खर्चा बढ़ सकता है।

मिथुन:

आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है।

कर्क:

आज आप अपने वाहन के मेंटेनेंस का जिम्मा उठा सकते हैं। यदि किसी जॉब सेक्टर में कार्यरत हैं तो हो सकता है कुछ ऑफिशियल इंगेजमेंट भी आपके आराम में खलल डाल सकती है।

सिंह:

मकान की मरम्मत हो या घर की डेकोरेशन के लिए कोई जरूरी साजो-सामान की शॉपिंग, सब तरफ आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें।

कन्या:

आज आप ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहेंगे। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

तुला:

आज के दिन आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। घर के किसी सदस्य के लिए आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक:

आज के दिन घर के रख-रखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है। अपनी जेबखर्च पर ध्यान रखें। सायंकाल से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा।

धनु:

आज आप व्यावसायिक अवसर का पूरा लाभ उठाना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सफलता मिलने की उम्मीद है। आपकी पूंजी में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन शुरुआती निवेश में आपको कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर:

नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ:

आज घर पर बैठना आपके लिए बोरियत हो सकता है। बाहर कुछ खाना-पीना आपकी जेब पर बोझ डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज जबरदस्त उछाल आपको दिखाई पड़ेगा। आप अपने जूनियर्स के लिए भी थोड़ा सा प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे।

Back to top button