आर्थिक राशिफल 23 अगस्त: आज इन राशियों की कमाई होगी दोगुनी और आपकी…

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।आर्थिक राशिफल 23 अगस्त: आज इन राशियों की कमाई होगी दोगुनी और आपकी...

वृषभ:

आप यदि व्यापारी हैं तो अनावश्यक परिश्रम करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन:

आज दिन के छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए।

कर्क:

आज आप अपने आप में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह:

कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:

आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समयोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। व्यवसायिक शैथिल्या ग्रह प्रपंच से अन्तर्मन क्षुब्ध रहेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन कुछ विशेषकर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी।

धनु:

किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त होगा। इससे आज आपका विश्वास, धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें।

मकर:

आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा।

कुंभ:

आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन:

आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटीशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Back to top button