आर्थिक राशिफल 22 जुलाई: जानिए, कमाई के मामले में कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।आर्थिक राशिफल 22 जुलाई: जानिए, कमाई के मामले में कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

वृषभ:

आप यदि व्यापारी हैं तो आज परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन:

आज दिन के लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में।

कर्क:

आज आप किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह:

माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

कन्या:

आज लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन कुछ विशेषकर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें।

धनु:

रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर:

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा।

कुंभ:

आज ग्रोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन:

आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत हो सकता है। कम्पटीशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

Back to top button