आर्थिक राशिफल 21 अगस्त: जानिए, आज आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावनाएं…

मेष:

आज आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।

वृषभ:

माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें कोई विशेष सफलता मिलेगी। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे।

मिथुन:

यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि हो सकती है।

कर्क:

यदि आपकी प्रमोशन रूकी हुई है तो आज अवश्य हो जाएगी। आप अपनी वाक्पटुता से किसी अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा।

सिंह:

यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरी पेशा है तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या:

आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शानशौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। आज आपकी संतान से लाभ मिलेगा।

तुला:

आज काफी सोच विचारकर काम करने के नुकसान होने की आशंका रहेगी। कोई राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है।

वृश्चिक:

आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु:

आज का दिन भक्तिभाव पूर्ण रहेगा। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए-नए खोज करने में लगेगी, रूके हुए धन की प्राप्ति होगी।

मकर:

आज आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा लेकिन अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे। जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि आपकी प्रमोशन रूकी हुई है तो अवश्य प्राप्त हो जाएगी।

कुंभ:

आज आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि होने की आशंका है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें।

मीन:

आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान रहेंगे। पाचन क्रिया मंद एवं पेट में वायु विकार संबंधित कष्ट हो सकता है। यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा।

Back to top button