आर्थिक राशिफल 1 अगस्त: आज इन 6 राशियों के लोग तो हो सकता है धन लाभ

मेष:

कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किंतु आप अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।आर्थिक राशिफल 1 अगस्त: आज इन 6 राशियों के लोग तो हो सकता है धन लाभ

वृषभ:

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद वातारवण बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अन्यथा धन खर्च की स्थितियां आ सकती हैं।

मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क:

आज आपको अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य से मान-प्रतिष्ठा में की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सोच समझकर निर्णय लें।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें।

कन्या:

आज कार्यक्षेत्र में तत्परता से लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, बातचीत में बरती गई सतर्कता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च के योग हैं।

धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होने के योग हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है।

मकर:

आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ:

आज पत्नी को अकस्मात शारीरिक कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। संपत्ति के क्रय-विक्रय से पहले सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

मीन:

बिजनस में तरक्की के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी शांत होगा। माता-पिता की सलाह और उपयोगी सिद्ध होगी। 

Back to top button