आर्थिक राशिफल 07 जून: जानिए, आज आपकी राशि में धनलाभ की कितनी है संभावना

मेष:

आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आपको लाभ होगा।आर्थिक राशिफल 07 जून: जानिए, आज आपकी राशि में धनलाभ की कितनी है संभावना

वृषभ:

सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों से असहयोग से परेशानी हो सकती है। परिवार की तरफ से वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के आ जाने से खर्चा बढ़ सकता है।

मिथुन:

आज आपमें अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। सायंकाल के समय वाहन खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है।

कर्क:

आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है।

सिंह:

आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त हो सकता है। अपनी शान-शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है।

कन्या:

आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं।

तुला:

अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। जो आपकी परेशान कर सकते हैं। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:

दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर:

आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में बीतेगा।

मीन:

आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

Back to top button