आर्थिक राशिफल 07 जुलाई: जानिए, आज किन-किन राशियों में धन लाभ का योग

मेष:

शाम तक कोई खास बिजनस डील फाइनल कर सकते हैं। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। इसके अलावा किसी मंगल कार्य में शाम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। विदेश से धनलाभ के नए स्रोत प्राप्त कर सकते हैं।आर्थिक राशिफल 07 जुलाई: जानिए, आज किन-किन राशियों में धन लाभ का योग

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल में स्थान-परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह:

दिन की शुरुआत में काफी व्यस्त रह सकते हैं, लेकिन धर्म-आध्यात्म से जुड़े मामले के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे, मगर सफल नहीं हो पाएंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या:

आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा में संयम के साथ काम करने की आवश्यकता है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे, मगर भाग्य आपका साथ देगा।

वृश्चिक:

आर्थिक स्थिति के मामले को लेकर आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, अतः कार्यशील रहें। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:

आज का दिन सामान्य है। साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एकसाथ करने में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुंभ:

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आज आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन से कुछ स्वास्थ्य विकार उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझ कर करें।

मीन:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सबकुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। (

Back to top button