आर्थिक राशिफल 05 अगस्त: जानिये, रुपये पैसों के मामले शनिवार आपके लिए कैसा है

मेष:

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे।आर्थिक राशिफल 05 अगस्त: जानिये, रुपये पैसों के मामले शनिवार आपके लिए कैसा है

वृषभ:

किसी पराक्रम के कार्य और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी।

मिथुन:

लाभकारी समय है युक्ति और व्यवहार से सबकुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी। संतान पक्ष के कारण परेशानी हो सकती है। खान-पान में परहेज ही रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कर्क:

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

सिंह:

पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन ना हो, इसका ध्यान रखें। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय कठिन होगा।

कन्या:

दौड़भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सब अपने आप ठीक होगा।

तुला:

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्य साधक गतिविधियां होंगी। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे।

वृश्चिक:

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वहीं कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो।

धनु:

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे।

मकर:

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यां का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी।

कुंभ:

व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। किसी फिल्मी हस्ती से मुलाकात हो सकती है।

मीन:

पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी।(

Back to top button