आर्थिक राशिफल 01 जुलाई: देखिये, आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

मेष:

आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक राशिफल 01 जुलाई: देखिये, आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

वृषभ:

आज का दिन पारिजनों के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक हर्षवर्धक समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय अतिथि के आगमन से हर्ष होगा।

मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक हो सकती है, व्यर्थ व्यय से बचें। महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क:

अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य में मान सम्मान मिलेगा। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई भी निर्णय ना लें। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या:

वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला:

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन-सम्मान की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखें, अन्यथा हानि हो सकती है।

धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा हो सकता है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर:

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे।

कुंभ:

पत्नी की वजह से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।(

Back to top button