आप अपने स्मार्टफोन पर PDF फाइल को एडिट और पढ़ने में, ऐसे ऐप्स करेंगी आपकी मदद

हम सभी ने कभी न कभी PDF फाइल्स का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन सबसे ज्यादा समस्या इन्हें एडिट करने में आती है। हालांकि, PDF

PDFelement:

यह ऐप फुल-फ्लेज्ड PDF एडिटर तो नहीं है, लेकिन यह आपका काम आसानी से कर सकता है। इस ऐप को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसमें हाईलाइट, अंडरलाइन, स्ट्राइकथ्रू टेक्स्ट, शेप, फ्रीहैंड जैसे टूल्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा यह ऐप एक अच्छा PDF रीडर भी है। इस पर फाइल्स को पढ़ना काफी आसान होता है।

Xodo:

इस ऐप के जरिए आप PDF डॉक्यूमेंट को बहुत आसानी से एडिट कर सकते हैं, फॉर्म्स भर सकते हैं और PDF साइन कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उसकी एडिटिंग कर सकते हैं। Ms office फाइल्स सपोर्ट जैसे और भी कई इंटरेस्टिंग फीचर्स इस ऐप को खास बनाते हैं।

PDF Xchange:

यह एक थर्ड पार्टी ऐप है। इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। यहां से यूजर्स PDF पेजेज में कई बदलाव कर सकते हैं। यूजर्स PDF पेजेज को स्पलीट, स्पेल चेक, ट्रांसलेट, कमेंट एड करना और एक्सटर्नल लिंक्स को इंसर्ट करने जैसा काम कर सकते हैं। इसमें Javascript इंजन्स के लिए प्लगइन्स, फाइल बैकअप, कस्टम स्टैम्पस आदि जैसे सॉफ्टवेयर भी सम्मिलित हैं।

 को एडिट करना मुश्किल तो है लेकिन नामुमकिन नहीं है। देखा जाए तो PDF को एडिटिंग के हिसाब से नहीं बनाया गया है। इसके लिए आपको स्पेशल सॉफ्टवेयर की जरुरत होगी। इसके लिए कई ऐप्स भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर कई ऐसी ऐप्स मौजूद हैं जिसके जरिए आसानी से एडिट किया जा सकता है। यहां हम आपको इन्हीं ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं। इनमें Office Suite, Xodo और PDFelement शामिल हैं। इनमें से कुछ ऐप्स PDF को पढ़ने में भी काम आती हैं।

Office Suite:

यह Ms office फाइल्स के साथ कंपेटिबल है। इसके जरिए यूजर्स PDF फाइल पर नोट्स, फ्री-फॉर्म टेक्स्ट, हाईलाइट, फ्रीहैंड राइटिंग, शेप जैसे टूल्स के इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर चाहें तो अपनी फोन स्टोरेज से फोटो भी ले सकते हैं। इसका प्रो वर्जन भी उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए आपको शुल्क देना होगा।

Back to top button