आपके नाम के पहले अक्षर से पता चल जाता है किस वजह से नहीं हो रही तरक्की

आप राशि अनुसार खुद में कुछ बदलाव करेंगे तो नौकरी और बिजनेस में आने वाली आपकी रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। हर इंसान के स्वभाव की कई बातें अच्छी होती हैं। वहीं कुछ नेगेटिव पॉइंट भी उसके नेचर में होते हैं। जिनकी वजह से तरक्की में रुकावटें आती हैं। राशि अनुसार अपने नेचर और आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके आप जाॅब और बिजनेस में आगे बढ़ सकते हैं।आपके नाम के पहले अक्षर से पता चल जाता है किस वजह से नहीं हो रही तरक्की

आगे पढ़ें अपनी राशि के अनुसार खुद में क्या बदलाव करें –

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ- मेष राशि वाले लोगों को अपने मूड स्विंग यानि बात-बात पर गुस्सा करने के स्वभाव से बचना चाहिए। जल्दी गुस्सा, अनियमितता और अंधभक्ति से जितना दूर रहेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। जॉब और बिजनेस में बिना सोचे-समझे रिस्क लेने और जल्दबाजी में काम करने से आपको नुकसान होता है। इससे आपको बचना चाहिए।

वृष – इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो – इस राशि के लोगों को सबसे पहले अपने आलस्य को त्याग देना चाहिए। इस राशि वालों को बार-बार मूड बदलने के स्वभाव से बचना चाहिए। इसके अलावा स्वार्थ, कामुकता और गुस्से से भी दूर रहना चाहिए। काम टालने की आदत से वृष राशि वाले नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को नुकसान होता है। इससे बचना चाहिए।

मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह- इस राशि के लोगों को एक ही समय में दो काम करने की स्थिति से बचना चाहिए। साथ ही आपके अंदर एकाग्रता की कमी होती है तो इन सभी बातों के त्याग देना बेहतर होगा। नौकरी या बिजनेस में कोई फैसला लेने में ये लोग बहुत कन्फ्यूज होते हैं और दो तरफा बाते करने से इनको नुकसान होता है।

कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो -इस राशि वाले लोगों में बहुत ज्यादा जिद होती है। ये लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। खुद की तारीफ के साथ-साथ दूसरों के आगे-पीछे घुमने की आदत से भी आपको बचना चाहिए। नौकरी और बिजनेस में भावुक होने के कारण इन लोगों को कई बार नुकसान भी होता है।

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे -इस राशि के लोग नौकरी और बिजनेस में कई बार ओवर स्मार्ट बनने की कोशिश करते हैं। खुद को ज्यादा समझदार बताने के चक्कर में ये लोग नुकसान उठाते हैं। सिंह राशि वाले लोगों को झूठ बोलने और दूसरों की चुगली करने से बचना चाहिए। आलस्य और गुस्सैल स्वभाव से बचें।

कन्या- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो -इस राशि के लोग अपने अलावा हर किसी में कमी ढूंढ़कर आप अपने लिए समस्याएं बढ़ा लेते हैं। दूसरों की आलोचना, शक और गुस्सा करने जैसी आदतों से आपको दूर रहना चाहिए। इससे कार्यक्षेत्र में लोग आपके दुश्मन बन जाते हैं। लोगों की चुगली करने से भी आपको बचना चाहिए।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते -जल्दी फैसला नहीं ले पाने के कारण कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के कई खास मौके आपके हाथ से निकल जाते हैं। ये आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सुंदरता पर जरूरत से ज्यादा खर्चा करना, दूसरों पर जल्दी भरोसा करना, दूसरों के लिए जरूरत से ज्यादा त्याग करना, इन सब से आपको बचना चाहिए।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू -वृश्चिक राशि के लोग ताने मारने से बचें। इस आदत के कारण कई लोग आपके दुश्मन बन जाते हैं। वहीं नौकरी और बिजनेस में गुस्से में आकर बोलना एवं जोश-जोश में कोई फैसला लेना भी आपके लिए ठीक नहीं है। इस आदत से आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर लोगों से नाराज होने से बचें।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे -इस राशि के लोगों को जरूरत से ज्यादा बोलने और लगातार भाषण देने से बचना चाहिए। बिना मांगी सलाह देने से नौकरी और बिजनेस में लोग आपके दुश्मन बन जाते हैं। किसी का अपमान करना भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बिना सोचे समझे बोलना और दूसरों को अपने से कम समझने के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की में रुकावटें आती हैं।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी -इस राशि के लोगों को खुद की तारीफ सुनना पसंद करते हैं। दिखावा करने और भावहीनता के कारण कार्यक्षेत्र के कई मामलों में ये लोग पीछे रह जाते हैं। वहीं कम बोलने की आदत के कारण नौकरी या बिजनेस में लोगों द्वारा सहयोग नहीं मिल पाता है। स्वार्थी स्वभाव होने के कई महत्वपूर्ण लोग आपसे दूरी बना लेते हैं।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा- अपने हिसाब से काम करने की आदत की वजह से कुंभ राशि वाले लोग कार्यक्षेत्र में परेशान होते हैं। वहीं आलस्य और कामकाज में ढील-पोल के कारण इस राशि के लोग करियर में आगे बढ़ने के बड़े मौके गवां देते हैं। कई बार मांगने पर भी राय न देने की आदत के कारण इस राशि वाले लोगों की गलत इमेज लोगों के सामने बनती है।

मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची -इस राशि के लोगों को अनिश्चित विचार और कमजोर इरादे मुश्किल में डाल देते हैं। नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को इन बातों से बचना चाहिए। साथ ही खर्चे पर भी नियंत्रण करना आपके लिए बहुत जरूरी है। इस राशि के लोग किसी भी काम को अपने ही तरीके से करने की कोशिश करते हैं। इस वजह से भी जॉब और बिजनेस में परेशान होते हैं।

Back to top button