आपके दांतों की बनावट बदल सकती हैं आपकी किस्मत

व्यक्तियों के दांत की बनावट में भिन्नता पाई जाती है। किसी व्यक्ति के दांत सीधे होते हैं तो किसी के टेड़े और किसी के छोटे…। इनमें सीधे व मध्यम आकार के दांत वालों को खूबसूरत माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी व्यक्ति के दांत की बनावट के आधार पर उसके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। जी हां, समुद्र शास्त्र में इस बारे में विस्तार वर्णन किया गया है। आज हम भी आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। कुछ लोगों के दांत थोड़े बाहर की ओर निकले हुए होते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत बोलने वाले होते हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो इन्हें बात-बात पर गुस्सा और खुशी दोनों ही बड़ी जल्दी आते हैं। कहते हैं कि इनकी संवाद क्षमता मजबूत होती है और ये अपनी बात भी मनवा लेते हैं।
कई लोगों के दांत की बनावट काफी सीधी होती है। ऐसे लोगों के धनवान होने की मान्यता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों का स्वभाव बड़ा ही सौम्य होता है और इनके ढेर सारे दोस्त होते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग अपना बिजनेस करना पसंद करते हैं। कुछ लोगों के दांत जन्म से मरण तक बहुत ही सफेद रहते हैं। कहा जाता है कि ये लोग भावुक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग बड़ी आसानी से किसी के ऊपर विश्वास कर लेते हैं। ऐसे में इन्हें धोखा भी खाना पड़ता है।
आपने ऐसे लोगों को भी देखा होगा जिनके दांतों के बीच थोड़ी खाली जगह पाई जाती है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो ऐसे लोग खर्चीले स्वभाव के होते हैं। इनको पैतृक संपत्ति मिलने की मान्यता है। कहते हैं कि ये लोग आराम से जीवन बिताना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को दांत थोड़े काले रंग के होते हैं। इनके बहुत ही चतुर होने की मान्यता है। वहीं, टेड़े-मेड़े दांत वालों के लालची होने की मान्यता है।
Back to top button