आने वाली मुसीबत का संकेत देते हैं ये सपनें….

ज्यादातर लोग सपनों को बहुत हल्के में लेते हैं और ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। जबकि यह निरर्थक नहीं होते हैं। हर सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है। रामायण और महाभारत में भी सपनों में प्राप्त होने वाले संकेत का जिक्र किया गया है। भगवान राम को भी दशरथ जी की मृत्यु के वक्त अशुभ स्वप्न आया था जिससे उन्होंने अनुमान लगा लिया था कि राजभवन में कुछ बुरा हुआ है। वहीं रावण को भी सपने में अशुभ का संकेत मिला था। सपने कभी तो शुभ फल का संकेत देते हैं तो कभी अशुभ का। आइये जानें उन सपनों के बारे में जिनका संबंध आने वाली मुसीबतों का संकेत माना जाता है।आने वाली मुसीबत का संकेत देते हैं ये सपनें....

सपने में बिल्ली का आना बुरा माना जाता है। इसका मतलब है कोई आपके साथ विश्वासघात करने वाला है। साथ साथ यह आपके जीवन में आने वाले बुरे समय का संकेत देता है।

सपने में मकोड़े आना इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में कष्ट आने वाले हैं। इतना नहीं आप सपनें में जितने अधिक मकोड़े देखते हैं, आपको उतनी ज्यादा समस्याओं का सामना करना होगा।

अगर आप सपने में अपने ऊपर या अपने कपड़ों पर चूहे को कूदते देखते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इसका मतलब है कि जल्दी ही आप अपने किसी दोस्त के साथ घोटाले में शामिल होने वाले हैं जिसका आपको काफी नुकसान भी होगा।

सपने में ढोल नगारे बजते हुए देखना अच्छा नहीं होता है अगर मुंडन करवाते हुए भी खुद को देखें तो यह परिवार में किसी की मृत्यु का संकेत माना जाता है।

सपने में तेल लगाना और गधे की सवारी करना मृत्यु सूचक माना जाता है।

निर्वस्त्र स्त्री का आलिंगन करते हुए सपने में देखना मृत्यु के नजदीक होने का संकेत माना जाता है।

अगर कोई स्त्री सपने में खुद को सफेद वस्त्र में और बिखरे बाल देखती है तो यह वियोग का संकेत माना जाता है।

देवी देवता की टूटी मूर्ति का दिखना अपशगुन माना जाता है।

वृक्ष का अपने आप कटकर गिरना या खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता।

बार-बार मौत या श्मशान का सपना आना मृत्यु के करीब होने का संकेत माना जाता है।

खुद को यात्रा करते हुए देखना अच्छा नहीं होता है। जिस रात सपना आए उस दिन यात्रा पर जाना हो तो उसे टाल देने से दोष कट जाता है।

सपने में कोई स्त्री आकर सूखे फूलों की माला पहनाए तो यह बड़ा ही अशुभ शगुन माना जाता है।

सपने में कौआ दिखना अशुभ फलदायी माना गया है। यह मृत्यु के करीब होने का संकेत माना जाता है।

Back to top button