आज ही ले आएं घर में ये चीज़ें, बांके-बिहारी संवार देंगे आपकी किस्मत

महाभारत में श्रीकृष्ण ने पांडवों की हर पल मदद की, क्योंकि वे धर्म के मार्ग पर चल रहे थे। इसका भाव यह है कि अगर इंसान भी सही तरीके से काम करे तो भगवान अवश्य उसकी भी मदद करते हैं। शीघ्र भगवान की कृपा पाने के लिए अच्छे कामों के साथ यदि कुछ और विशेष उपाय किए जाए तो कईं प्रकार के लाभ मिलते हैं। कुछ ज्योतिष विज्ञानियों के अनुसार श्रीकृष्ण की कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से वहां रहने वालों की किस्मत से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही वास्तु के अनुसार भी इन चीज़ों को घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आईए जानें इन चीज़ों के बारे में-आज ही ले आएं घर में ये चीज़ें, बांके-बिहारी संवार देंगे आपकी किस्मत

बांसुरी
श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है, इसी वजह घर में श्रीकृष्ण के साथ ही बांसुरी भी जरूर रखें। बांसुरी की वजह से घर के कई वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।

गाय
आज के समय में ये सभी के लिए संभव नहीं है कि वे घर में गाय पाल सके। ऐसी स्थिति में हमें घर में गाय की एक मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवता वास करते हैं। श्रीकृष्ण को गौ माता से विशेष लगाव है। इसीलिए घर के मंदिर में श्रीकृष्ण के साथ ही गाय की मूर्ति भी रखनी चाहिए।

मोर पंख
श्रीकृष्ण अपने मस्तक पर मोर पंख हमेशा धारण किए रहते हैं। मोर पंख की वजह से आकर्षण बढ़ता है। घर के मंदिर में श्रीकृष्ण के साथ ही मोर पंख भी रखें। घर में मोर पंख रखने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

वैजयंती माला
महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण गले में वैजयंती माला हमेशा धारण किए रहते हैं। ये माला जो कमल के बीजों से बनी होती है। ये माला घर में रखने से श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है।

Back to top button