इसलिए आज मुफ्त में कोई भी कर सकेगा ताज महल का दीदार, नही लगेगा कोई चार्ज…

अगर आप भी लाल किला, ताजमहल, कुतुब मीनार जैसी देश की ऐतिहासिक धरोहरों और स्मारकों पर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके लिए अच्छा अवसर है। 18 अप्रैल यानी विश्व धरोहर दिवस के दिन देश की ऐतिहासिक स्थानों पर घूमने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। यानी कि आज आप विश्व भर में मशहूर ताजमहल, लाल किला, हुमायूं का मकबरा समेत सभी ऐतिहासिक धरोहरों पर मुफ्त भ्रमण कर सकते हैं।

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 18 अप्रैल को देश में ऐतिहासिक स्मारकों (मॉन्युमेंट्स) में घूमने के लिए कोई शुल्क या टिकट नहीं लगेगा। इनमें आगरा, औरंगाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, धारवाड़ और गोवा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर शामिल हैं। आम दिनों में यहां घूमने के लिए टिकट लेना होता है।

बड़ी खबर: बंगाल में चुनाव के दौरान भड़की हिंसा, सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम की कार पर हमला

उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल को पूरी दुनिया विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन की शुरुआत 1982 में हुई थी। हालांकि यूनेस्को ने इसे वर्ष 1983 में मान्यता दी थी। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भारत के 37 धरोहरों का नाम हैं। इनमें लाल किला, ताजमहल, हंपी, जयपुर का जंतर-मंतर, अजंता-ऐलोरो की गुफाएं जैसी प्राचीन और अहम् स्थल शामिल हैं। आज विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर इन तमाम जगहों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

Back to top button