अमेरिका में भारतीय सपेरे को 46 लाख का इनाम

फ्लोरिडा (27 जनवरी): फ्लोरिडा के वन्यजीव विभाग ने सांप पकड़ने के लिए दो भारतीय सपेरे को हायर किया है। फ्लोरिडा वन विभाग दोनों सपेरों को फरवरी तक काम करने के लिए तकरीबन 46 लाख रुपये देगा।अमेरिका में  भारतीय सपेरे को 46 लाख का इनाम

दरअसल यहां के जंगल और जू से बर्मी अजगरों की प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर है। लिहाजा फ्लोरिडा वन विभाग बचे हुए अजगरों को इकट्ठा कर इसकी संख्या को बढ़ाना चाहता है। भारत से चुने गए यह दोनों सपेरे मासी सदाइयान और वैदिवेल गोपाल तमिलनाडु की इरुला जनजाति के हैं। करीब 50 की उम्र के यह दोनों शख्स भारत के सफल सपेरों में से एक हैं।

बड़ी खबर: पीएम मोदी का बड़ा बयांन कहा, देश को फिर से बनाएगे ‘सोने की चिड़िया

इन दोनों के साथ दो ट्रांसलेटर्स को भी इस जनवरी के शुरुआत में वहां बुलाया गया। इन लोगों ने महज 8 दिन में एक 16 फुट लंबी मादा अजगर समेत 13 अजगरों को पकड़कर फ्लोरिडा फिश ऐंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमिशन (एफडब्ल्यूसी) के अधिकारियों को हैरान कर दिया है।

 

Back to top button