अभी अभी : पूर्व वित्त मंत्री सुरिंदर सिंगला का हुआ निधन, कार्यालयों में की अवकाश का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री सुरिंदर सिंगला के निधन के शोक में राज्‍य में आज सरकारी कार्यालय बंद हैं। उनके पार्थिव शरीर का आज दिल्‍ली के लोधी रोड स्थित श्‍मशानघाट में अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। 78 साल के सिंगला का दिल्‍ली में वीरवार सुबह दिल्‍ली के एम्‍स में देहांत हो गया था। वह पटियाला के समाना के रहने वाले थे।अभी अभी : पूर्व वित्त मंत्री सुरिंदर सिंगला का हुआ निधन, कार्यालयों में की अवकाश का ऐलान

उन्होंने बठिंडा शहरी सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है और इसे कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ अपने के लिए भी निजी क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा के सम्मान में शुक्रवार को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में छुट्टी का एेलान किया। सिंगला सांस लेने में तकलीफ के कारण एम्‍स में भर्ती थे।

सिंगला कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री के तौर पर पिछले कार्यकाल दौरान 2002 से 2007 तक राज्‍य के वित्त मंत्री रहे। कैप्‍टन ने कहा कि सिंगला ने वित्‍तमंत्री के तौर पर राज्य की आर्थिकता को स्थिर करने के लिए विलक्षण योगदान दिया था। इसके लिए उनको हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बठिंडा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सिंगला के योगदान को भी याद किया और कहा कि सिंगला एक योग्य प्रशासक और अर्थशास्त्री थे। वहीं, स्पीकर राणा केपी और स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने भी सिंगला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Back to top button