अब पानी में मछलियों के साथ तैरेगा ये रोबोट, जानिए क्या है खास

पानी में मछलियों की दुनिया कैसी होती है आखिर वो आपस में क्या और कैसे बात करती है। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने अपनी खोज में एक ऐसे रोबोट को बनाया है जो उनके साथ ही पानी में डुबकियां लगा सकता है। 

मिली जानकारी के अनुसार स्विटजरलैंड के इकोल पॉलिटेक्निक फेडरल ने एक खोज की है। इस शोधकर्ता का नाम डे लौसेन है। उन्होंने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो मछलियों के साथ तैर सकता है। यहां तक की मछलियां आपस में कैसे बात करती हैं ये भी सीख सकता है। 

ये रोबोट मछली की तरह ही दिखता है। जिसकी लंबाई 7 सेंटीमीटर है। गौर करने वाली बात ये है कि शोधकर्ताओं ने इसके अध्ययन के लिए जेब्रा मछली का चुनाव किया। अब पानी में मछलियों के साथ तैरेगा ये रोबोट, जानिए क्या है खास

इस मछली का चुनाव करने के पीछे एक खास वजह थी। ये मछलियों की सबसे स्वस्थ प्रजाति है। इनका समूह तेजी से दिशा बदलता है और उतनी ही तेजी से इधर से उधर चला जाता है। अब पानी में मछलियों के साथ तैरेगा ये रोबोट, जानिए क्या है खास

इस खास रोबोट को बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने पशुओं से प्रेरणा ली है। उनका मानना है कि पशुओं के साथ रोबोट के इंटरेक्शन से शोधकर्ताओं को जीव विज्ञान और रोबोटिक्स के बारे में जानने में सहायता मिलेगी। अब पानी में मछलियों के साथ तैरेगा ये रोबोट, जानिए क्या है खास

Back to top button