गर्मी के मौसम में हल्की-फुल्की चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा तपिश के इस मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है, जिससे बाहर की गर्मी आपके स्वास्थ्य को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचा सके। ऐसे में हेल्दी के साथ टेस्टी खाना मिल जाए तो बस क्या बात हो। ऐसे में आज हम आफके साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम के बीयर हाउस कैफे में तैयार होने वाले टेस्टी ब्रोकोली सूप की रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में आपको ठंडा रखने के साथ कई बीमारियों से भी दूर रखने का काम करेगी।
सामग्री-
• ब्रोकली 250 ग्राम
• प्याज 1 बारीक कटा हुआ
• लहसुन 2 कली बारीक कटा हुआ
• मिक्स्ड हर्ब 1/4 चम्मच
• जायफल पाउडर 1 चुटकी
• वेजिटेबल स्टॉक 2 कप
• दूध फुल क्रीम 2 कप
• मैदा 2 चम्मच
• मक्खन 2 चम्मच
• काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
• नमक स्वादानुसार
ब्रोकली सूप बनाने का तरीका-
-सबसे पहले ब्रोकली को छोटे टुकड़ों में काट लें और अच्छे से धो लें।
-एक बर्तन में दो कप पानी और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें। अब उसमें कटे हुए ब्रोकली को डाल दें। 30 सेकंड बाद ब्रोकली को पानी से बाहर निकाल ले।
–दूसरी तरफ गैस जला कर एक बर्तन गरम होने के लिए रख दें, उसमें मक्खन डालें और उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें। गोल्डेन ब्राउन होने तक इसे भुनतें रहे।
-इसके बाद मैदा डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनते रहें। अब मुलायम हो चुका ब्रोकली डालेंगे और मिलाकर चलाते रहेंगे। 2 मिनट बाद पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालेंगे और अच्छे से चला कर ढंक देंगे। अब इसे पकने के लिए छोड़ देंगे। 10 मिनट में यह मिश्रण पक जायेगा।