अपने बर्थ डेट से मालूम कीजिये आपके लिए कौन सी चीज है भाग्यशाली

ज्योतिष में बर्थ डेट के आधार कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से दुर्भाग्य दूर हो सकता है और भाग्य का साथ मिल सकता है। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से मूलांक मालूम होता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 2 अंकों की है तो दोनों अंकों को जोड़ लेना चाहिए। ऐसे में जो मूल अंक आता है, वही व्यक्ति का मूलांक होता है।अपने बर्थ डेट से मालूम कीजिये आपके लिए कौन सी चीज है भाग्यशाली

अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 29 है तो मूलांक ऐसे निकाल सकते हैं… 2+9=11, रिजल्ट दो अंकों में आने पर इन दोनों अंकों को भी जोड़ दें 1+1=2. यानी मूलांक 2 हो जाएगा। जानिए मूलांक के आधार पर आपके लिए कौन सी चीज भाग्यशाली हो सकती है…

अंक 1 – मूलांक 1 वालों की शुभ दिशा पूर्व और संबंधित ग्रह सूर्य है। इस अंक वाले व्‍यक्‍ति को पूर्व दिशा में बांसुरी रखनी चाहिए।

अंक 2 -उत्तर-पश्चिम दिशा से संबंधित ग्रह चंद्र है। मूलांक 2 वाले लोगों को इस दिशा में कोई सफेद सुंदर फोटो लगा सकते हैं।

अंक 3 -गुरु ग्रह से संबंधित दिशा उत्तर-पूर्व है। मूलांक 3 के लोगों को उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखना चाहिए।

अंक 4 -दक्षिण-पश्चिम दिशा का स्‍वामी राहु है। इस दिशा में कांच की कोई वस्‍तु रखनी चाहिए।

अंक 5 -उत्तर दिशा का स्‍वामी बुध ग्रह है। जिनका मूलांक 5 हो वो अपने घर की उत्तर दिशा में लक्ष्‍मी या कुबेरजी की मूर्ति लगाएं।

अंक 6 -शुक्र का संबंध दक्षिण-पूर्व दिशा से है। जिन लोगों का मूलांक 6 हो वे इस दिशा में मोर पंख रखें।

अंक 7 -जिनका मूलांक 7 है, वे उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखें। इस दिशा का स्‍वामी बृहस्‍पति है।

अंक 8 -जिन लोगों का मूलांक 8 हो, वे अपने घर की पश्चिम दिशा में काले रंग का क्रिस्‍टल रखें। ये दिशा शनि ग्रह से संबंधित है।

अंक 9 -जिनका मूलांक 9 हो वे घर की दक्षिण दिशा में पिरामिड रखें। ये दिशा मंगल ग्रह से संबंधित है।

Back to top button