अपनी राशि के अनुसार शिव जी को सावन में करें खुश, पाएं उनका वरदान

शास्त्रों के अनुसार, शिवजी का सावन का महीना बहुत प्रिय है। भगवान भोलेनाथ का इकलौते ऐसे देवता है, जिन्हें सावन में प्रसन्न करना बहुत आसान है। इसलिए वह देवों के देव महादेव कहे जाते हैं। एक तरफ वह प्यार के देवता हैं तो दूसरी तरफ वह सृष्टि के संहारक भी हैं, जो श्मशान में बसते हैं और जिनके शरीर पर भस्म लिपटी रहती है। जो भूत-प्रेतों के साथ बसते हैं। राशि के अनुसार, जानें सावन में भोलेनाथ को किस तरह के उपाय से प्रसन्न किया जा सकता है…30 जुलाई को सावन का पहला सोमवार: 19 साल बाद बना ऐसा योग, जानें पूजा विधि

मेष राशि
मेष राशि के व्यक्ति सावन में हर दिन जल में गुड़ डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही आप लाल व आक के फूल शिवजी को अर्पित करें और नागेश्वराय नम: मंत्र का जप करें। इससे आपको जल्द ही मनोकामना पूरी होगी।

वृषभ राशि
सावन के हर सोमवार को वृषभ राशि के जातक जल मिश्रित दूध चढ़ाएं, इसके साथ ही आप दही और चंदन और सफेद फूल चढ़ा सकते हैं। पूजा करते समय आप रुद्राष्टक का पाठ करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी। भगवान शिव का आशीर्वाद आप हमेशा रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक सावन में हर दिन गन्ने के रस से आप शिवजी का अभिषेक करें और तीन बिल्व पत्र चढ़ाएं। साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशिवाले सावन के हर दिन शुद्ध घी से भोले का अभिषेक करें। साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आपको जीवन में हर जगह आपको सफलता मिलेगी लेकिन हर काम में आपको मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि
सिंह राशिवाले सावन के हर दिन गुड़ मिश्रित जल और गेंहूं चढ़ाएं। शाम के समय भी आप हर रोज शिव मंदिर जाकर भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही आप महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कन्या राशि
कन्या राशिवाले सावन में हर दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें और भांग का पत्ता चढ़ाएं। इससे आपके आसपास नकारात्मकता दूर होगी और आपको मौका मिलना शुरू हो जाएगा। आप पंचाक्षरी मंत्र का जाप भी हर रोज करें।

तुला राशि
तुला राशिवाले सावन में हर सोमवार को इत्र या सुगंधित जल से शिवजी का अभिषेक करें। आपकी राशि के अनुसार, सावन में हर दिन शिव के सहस्रनामों का जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद आप हमेशा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
सावन के हर दिन वृश्चिक राशिवालों के लिए पंचामृत से शिव का अभिषेक कल्याणकारी बताया गया है। साथ ही आप हर रोज रूद्राष्टक का पाठ करें।

धनु राशि
धनु राशिवाले सावन में हर रोज भगवान शिव का केसर युक्त दूध से अभिषेक करेंष इसके बाद बेलपत्र और पीला फूल चढ़ाएं। इससे आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।

मकर राशि
मकर राशिवाले सावन के हर सोमवार को जल में गेंहूं से विधिवत पूजन करें और गेंहूं का दान भी करें। साथ ही हर रोज शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें। इससे आपका रूका हुआ धन आपको मिल जाएगा और करियर में भी तरक्की मिलेगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशिवाले सावन में हर रोज जल में सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और पूजन करें। साथ ही शिव षडाक्षर मंत्र का 11 बार जप करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

मीन राशि
मीन राशिवाले सावन के हर दिन शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध और पीपल जरूर चढ़ाएं, साथ ही रावण रचित शिव तांडव का पाठ करें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

Back to top button