अपनी राशि के अनुसार खाने में शामिल करें ये सब चीज़े, गर्मी में रहेंगे फिट…

लगातार बढ़ती गर्मी से हर कोई परेशान है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह का उपाय कर रहे हैं। कोई पहाड़ो की तरफ जा रहा है तो कोई गर्मी में फिट रहने के लिए खाने पर ध्यान दे रहा है। ज्योतिषाचार्य आषुतोष वार्ष्णेय के अनुसार, आप राशि के अनुसार अगर खाने में कुछ चीजों को शामिल करेंगे तो इससे ना केवल आपका स्वास्थ्य सही रहेगा बल्कि आपके जीवन की समस्याओं का भी अंत होगा। आइए जानते हैं गर्मी में फिट रहने के लिए राशि के अनुसार किन चीजों को शामिल करें….

मेष राशि
मेष राशि के व्यक्ति गर्मी में फिट रहने के लिए तरबूज के रस का सेवन करें। तरबूज का रंग लाल होता है और लाल संबंध मंगल ग्रह से है। यह आपकी राशि का भी स्वामी है तो इससे आपका स्वास्थ्य फिट रहता है।

वृष राशि
वृष राशि के व्यक्ति गर्मी में हर रोज नींबू शरबत का सेवन करें। नींबू शरबत पीने से शुक्र भी मजबूत होगा। जो इस राशि का स्वामी भी है। शुक्र भौतिक सुखों का स्वामी है। शुक्र मजबूत होने से जिंदगी में सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के व्यक्ति गर्मी गर्मी में हेल्दी रहने के लिए खाने में आम का पना पीएं। आम का पना पीले रंग का होता है और पीला का संबंध बुध होता है। जो आपकी राशि का स्वामी है। इससे आपके बिजनस में हमेशा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक तपती गर्मी से बचने के लिए नारियल पानी तथा लस्सी का सेवन करें। नारियल पानी और लस्सी का रंग सफेद है और सफेद का संबंध चंद्रमा से हैं। जो आपकी राशि का स्वामी भी है। इससे आपको हर कार्य में सफलता भी मिलेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के व्यक्ति गर्मी में फिट रहने के लिए लाल रंग का शरबत जैसे गाजर का रस, संतरे के रस का सेवन करना चाहिए। इन सबका रंग लाल होता है और लाल संबंध मंगल ग्रह से है। यह आपकी राशि का भी स्वामी है तो इससे आपका स्वास्थ्य फिट रहता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के व्यक्ति गर्मी की प्रचंडता को शांत करने के लिए खीरा, ककड़ी का सेवन तथा मौसमी के रस का सेवन करना चाहिए। इनका संबंध हरे रंग से है और हरे का संबंध बुध से है। हर रोज इनको खाने से रुके हुए सभी कार्य पूरे हो जाते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के व्यक्ति तपती गर्मी से बचने के लिए केले का शेक तथा नीबू शरबत का सेवन कर सकते हैं। इसका संबंध गुरु से होता है, जो आपकी राशि का स्वामी है। जो आपके लिए फायदेमंद भी होगा

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के व्यक्ति इस गर्मी में हर रोज अनार के रस का सेवन करें। आपकी राशि के स्वामी और रंग का संबंध मंगल ग्रह से है। इससे आपको हमेशा गर्मी से राहत मिलेगी।

धनु राशि
धनु राशि के व्यक्ति गर्मी में हेल्दी रहने के लिए बेल के शरबत का सेवन लाभकारी सिद्ध होगा। इसका संबंध बृहस्पति ग्रह से है और इससे आपके जीवन सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

मकर राशि
मकर राशि के व्यक्ति गर्मी से बचने के लिए काले रंग के शरबत जैसे ब्लैकबेरी का शरबत तथा बाजार में बिकने वाली कोल्ड ड्रिंक कोका कोला, पेप्सी आदि का सेवन करना चाहिए। इनका सबका रंग काला है और काले का संबंध शनि देव से है, जो इस राशि के भी स्वामी है। इससे आपको आपके कार्य में न्याय पूर्ण सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के व्यक्ति गर्मी की प्रचंडता को शांत करने के लिए फालसे के शरबत का सेवन करना चाहिए। इसका भी संबंध शनिदेव से हैं। इससे आपके कार्यों में सफलता मिलती है।

मीन राशि
मीन राशि के व्यक्ति को इस गर्मी में हर रोज मैंगो शेक का सेवन करना विशेष लाभकारी रहेगा। इसका संबंध बृहस्पति ग्रह से है और इससे आपके जीवन सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Back to top button