अपनी बेहद ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है विदेशों के ये 7 धार्मिक स्थल, जानें इन स्थलो के बारे में

भारत देश को अपने धर्म और आस्था के लिए जाना जाता हैं। तभी देश में हर धर्म के धार्मिक स्थल हैं और ये पूरे विश्व में जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि विदेशों में भी ऐसे कई धार्मिक स्थल है जिनकी विशेषता है वहाँ की ख़ूबसूरती। जी हाँ, आज हम आपके लिए विदेशों के ऐसे धार्मिक स्थलों की जानकारी लेकर आए हैं जो अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे मे।

* थाईलैंड, वाट रोंग खुन

अपनी वास्तुकला के लिए मशहूर इस मंदिर में आप हिन्दू और बौद्ध धर्म कला संगम देख सकते हैं। इस हिंदू और बौद्ध मंदिर के ग्रांउंड में हरा-भरा गार्डन, गोल्डन टॉयलेट, स्वच्छ जल का तालाब और सफेद प्रतिमाएं पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

temples outside india,famous temples ,धार्मिक स्थल, वदेशों के धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, विदेशी पर्यटन स्थल, मंदिर, खूबसूरत धार्मिक स्थल

* इटली, सेंट पीटर्स बेसिलिका चर्च 

इस चर्च को दुनिया की सबसे बड़ी चर्च माना जाता है। बेहद खूबसूरत इस चर्च को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। इस चर्च के अद्भुत कलाकारी को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

* चीन, द टेंपल ऑफ हेवन

चीन के बीजिंग शहर में बने द टेंपल ऑफ हेवन का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां कई धर्म परंपराओं के अनुसार पूजा की जाती है। धामिर्क मान्यताओं के लिए मशहूर इस मंदिर की खूबसूरती भी किसी से कम नहीं है।

temples outside india,famous temples ,धार्मिक स्थल, वदेशों के धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, विदेशी पर्यटन स्थल, मंदिर, खूबसूरत धार्मिक स्थल

* इंडोनेशिया, प्रम्बनन मंदिर

इंडोनेशिया में बने इस इकलौते मंदिर में ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी की प्रतिमाएं एक साथ मौजूद है। मंदिर की दीवारों पर भी धार्मिक कहानियां और शानदार नक्काशियां उकेरी गई है।

* अबू धाबी, शेख जायद ग्रैंड मस्जिद

यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) की राजधानी अबी धाबी में स्थित यह मस्जिद वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इसके अलावा इस मंदिर में आप ऐतिहासिक और आधुनिक कला के बेजोड़ नमूने भी देख सकते हैं।

* मास्को, सेंट बेसिल्स कैथेड्रल

मॉस्को शहर में स्थित वास्तुकला के हिसाब से बनी यह चर्च बेहद खूबसूरत है। इस चर्च के टॉवर को अलग-अलग रंगों से बनाया गया है, जोकि देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

Back to top button