अगर WhatsApp पर किसी ने कर दिया हैं आपको ब्लॉक, तो ऐसे करें सकते उसे मैसेज

व्हाट्सएप आज दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। व्हाट्एप के केवल भारत में ही 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। व्हाट्सएप पर हम आए दिन कई तरह के मैसेज अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों को भेजते हैं, लेकिन कई बार नाराजगी या फिर गलत मैसेज चल जाने के कारण कोई दोस्त हमें व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देता है और उसके बाद हम उसे मैसेज नहीं कर पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको एक ट्रिक बताते हैं जिसके जरिए आप उसे व्हाट्सएप पर मैसेज कर पाएंगे जिसने आपको ब्लॉक किया है।अगर WhatsApp पर किसी ने कर दिया हैं आपको ब्लॉक, तो ऐसे करें सकते उसे मैसेज

इस ट्रिक को करने के लिए आपको अपने किसी दोस्त की मदद लेनी होगी। यानि जिसने आपको ब्लॉक किया है, उसके और आपके बीच में एक और दोस्त भी शामिल होगा। इस ट्रिक को करने में आपके दोस्त की ही मुख्य भूमिका होगी।

सबसे पहले आपका दोस्त एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएगा। इस ग्रुप में आप होंगे, आपका दोस्त होगा और वह भी होगा जिसने आपको ब्लॉक किया है। जिसने आपको ब्लॉक किया है उसे भी इस ग्रुप में आपको दोस्त एड करेगा।

अब आगे का स्टेप आप भी समझ चुके होंगे। खैर हम आपको बता भी देते हैं। वैसे तो सुनने में यह बड़ा मजाकिया लग रहा है लेकिन ग्रुप बनाने के बाद आपका दोस्त ग्रुप को छोड़ देगा।

अब ग्रुप में आप और आपका वह दोस्त बच गया जिसने आपको ब्लॉक किया है। ऐसे में आप ग्रुप के जरिए अपनी बात रख सकते हैं। ऐसे में अगर दोस्त गर्लफ्रेंड है तो और भी बढ़िया है। आप उसे प्यार से मना सकते हैं।

Back to top button