त्रिशूल- त्रिशूल का निशान बहुत ही कम लोगों के हाथ में होता है। यह निशान होने से व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में उन्हें सभी तरह की सुख-सुविधाएं और मान-सम्मान प्राप्त होता है।
रथ- जिस किसी के हाथ में रथ जैसा कोई निशान बनता है उसका जीवन राजा की तरह बीतता है।
स्वस्तिक- हिन्दू धर्म में स्वस्तिक का निशान बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस किसी की हथेली पर ये निशान पाया जाता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। समाज में उसका हमेशा मान-सम्मान बढ़ता है।
मछली का निशान- मछली का निशान भी बहुत शुभ माना जाता है। जिसके हाथ में यह निशान होता वह एक स्थान पर कभी भी नही टिक पाता है। ऐसे लोगों को मान-सम्मान और धन लाभ मिलता है।
झंडा- हथेली पर झंडे का निशान संपन्नता और जीत का प्रतीक माना जाता है। जिस किसी की हथेली पर झंडे का निशान पाया जाता है अंत में जीत उसी की होती है।