अगर रात के समय करेंगे ये काम तो जाएंगे बर्बाद

हिंदू धर्म के शास्त्रों में सुख, शांति के लिए बहुत से नियम आदि बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति का बिगड़ा हुआ जीवन संवर जाता है। इन शास्त्रों में विष्णु पुराण बहुत अहम पुराण माना गया है। तो आईए जानते हैं विष्णु पुराण में बताई गई 3 एेसी बातें जिनसे रात में व्यक्ति को दूर रहना चाहिए। कहा जाता है कि विष्णु पुराण में बताए गए गृहस्थ संबंधी नियमों का पालन करने से भगवान विष्णु, महालक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त पाई जा सकती है। इसके अनुसार बुद्धिमान व्यक्ति को रात के समय इन तीनों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

चौराहों पर जाना 
किसी भी समझदार व्यक्ति को रात के समय चौराहे से दूर ही रहना चाहिए। रात के समय अक्सर चौराहों पर असामाजिक तत्वों की उपस्थिति रहती है। ऐसे में यदि कोई सज्जन व्यक्ति चौराहे पर जाएगा तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, ये काम सदाचार के नियमों के विरुद्ध भी है। रात के समय अपने घर में ही रहना चाहिए।

श्मशान के आसपास जाना 

रात के समय श्मशान के आसपास जाना भी नहीं चाहिए। श्मशान क्षेत्र में सदैव नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है। इसका बुरा असर हमारे मन और मस्तिष्क पर पड़ सकता है। साथ ही, श्मशान क्षेत्र में जलते हुए शवों से निकलने वाला धुआं भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहता है। उस क्षेत्र के वातावरण में कई सूक्ष्म कीटाणु भी रहते हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए श्मशान जाने के बाद स्नान करना जरूरी बताया गया है। रात के समय में स्नान करना भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इन्हीं कारणों के चलते रात के समय श्मशान के आसपास नहीं जाना चाहिए।

बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से नज़दीकी
वैसे तो बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से हमेशा ही दूर रहना चाहिए, लेकिन रात के समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बुरे चरित्र वाले लोग अधिकतर अधार्मिक और गलत कार्य रात के समय में ही करते हैं। ऐसे में यदि कोई सज्जन व्यक्ति इनके साथ रहेगा तो वह परेशानियों में उलझ सकता है। अत: इन लोगों से दूर रहना चाहिए।

Back to top button