अगर इस तरह है आपका अंगूठा तो पैसे की दिक्‍कत रहेगी उम्रभर

  • अपनी हथेली की उंगलियों से अंगूठे को अलग करें। अगर वो ज़मीन की तरफ़ झुका है और उंगलियों और अंगूठे के बीच काफी जगह है तो आपको पैसे बचाने में परेशानियां आएंगी।अगर इस तरह है आपका अंगूठा तो पैसे की दिक्‍कत रहेगी उम्रभर
  • अगर आप अपनी उंगलियों को एकसाथ जोड़ें। यदि उनमें किसी भी तरह की जगह नहीं रहती और अंगूठे का ऊपरी हिस्सा भी सीधा है तो आप पैसे खर्च करने से पहले सोचते हैं। ऐसे लोग पैसे बचाने में माहिर होते हैं।
  • हथेलियों में कई तरह के पर्वत होते हैं। इनमें से यदि शुक्र, बृहस्पति और सूर्य पर्वत सही आकार के हैं तो आपको धनवान बनकर रहेंगे। अगर शुक्र पर्वत सही नहीं है तो पैसा आएगा लेकिन रुकेगा नहीं। बृहस्पति पर्वत सही नहीं है तो पैसा कमाने में हमेशा परेशानी होगी और अगर सूर्य पर्वत खराब है तो पैसे और सेहत दोनों ही आपका साथ नहीं देंगे।
  • हाथों में एकसाथ कई लकीरें और जाल का होना किस्मत को प्रभावित करता है। लेकिन अगर इस जाल में लकीरें कट नहीं रही हों तो ये एक शुभ संदेश है। कोशिश करने पर आपको अपने कार्यों में सफ़लता मिल जाएगी।
  • शुक्र पर्वत पर अगर आपकी हथेली में क्षितिज रेखाएं साफ़ नहीं हैं तो आपको हमेशा पैसों की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
Back to top button