सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है 2 साल का यह बच्चा

aratनई दिल्ली (22 सितंबर): सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 2 साल के बच्चे आरत को फॉलो करने वालों की संख्या 18,000 तक पहुंच चुकी है। आरत हुसैनी इंस्टाग्राम पर लोगों की पसंद बन गया है और इसके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका कारण है, आरत की सुपर फ्लेक्सिबल बॉडी।

आरत इस उम्र में ही बहुत आसानी से उल्टा सॉमरसॉल्ट्स, बैलेंसिंग स्प्लिट्स जैसे बेहद मुश्किल स्टंट्स बहुत ही सहजता से कर लेता है।

यहां बता दें कि इस बच्चे ने महज 9 महीने की उम्र से इस तरह के स्टंट्स करना शुरू कर दिया था और तब से अब तक यह कई बहुत मुश्किल स्टंट्स करना सीख गया है। ईरान के बाबोल में यह बच्चा अपने पैरेंट्स मोहम्मद और फातिमा के साथ रहता है।

 

Back to top button