सिर्फ पुरुषों को करने चाहिए ये काम, महिलाएं रहें इनसे दूर

amavasya-1442402338विभिन्न शास्त्रों में धार्मिक संस्कारों व कार्यों के संबंध में ऋषियों ने समय और व्यक्ति का निर्धारण किया है। उनके अनुसार कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिन्हें सिर्फ महिलाएं ही पूर्ण कर सकती हैं। वहीं ऐसे कार्य भी होते हैं जिन्हें सिर्फ पुरुषों को ही करना चाहिए। जानिए ऐसे ही कुछ कार्यों के बारे में जो महिलाओं के लिए हैं वर्जित…

गायत्री मंत्र का जाप- कहा जाता है कि गायत्री मंत्र को ऋषियों का शाप है। इस कारण यह महिलाओं के लिए वर्जित है। इस मंत्र के जाप के लिए पुरुषों को ही उपयुक्त माना जाता है। हालांकि कुछ लोग इससे सहमत नहीं हैं और वे हर मनुष्य को गायत्री मंत्र जाप के योग्य मानते हैं। 
बलि- हालांकि आज बलि का प्रचलन काफी कम हो गया लेकिन धार्मिक कार्यों में जहां भी बलि दी जाती है वहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित होता है और उन्हें बलि से दूर रखते हैं।  नारियल फोड़ना- महिलाओं के लिए नारियल फोड़ना भी वर्जित माना गया है। कहते हैं कि यह लक्ष्मी का प्रतीक है, अतः इसे महिला द्वारा नहीं फोड़ा जाना चाहिए।

 

हनुमानजी का स्पर्श- चूंकि हनुमानजी ब्रह्मचारी थे। अतः उन पर स्त्री की छाया पड़ने का भी निषेध है। महिलाएं हनुमानजी का पूजन कर सकती हैं लेकिन उन्हें स्पर्श करना मना है।

 

ऊं का जाप- चूंकि हर मंत्र के साथ ऊं का जाप किया जाता है और इसी से मंत्र पूर्ण होता है लेकिन महिलाओं के लिए ऊं युक्त मंत्र का जाप करना वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि इससे गर्भाशय पर दबाव पड़ता है। अतः उन्हें बिना ऊं के जाप के ही मंत्र पूर्ण करना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

Back to top button