साइना नेहवाल का आज 29वा जन्मदिन …

भारत की शार्प शटलर साइना नेहवाल का आज जन्मदिन हैआज वो 29 साल की हो गई है , साइना ने बैटमिंटन खेलना छह साल की उम्र में शुरू कर दिया था। साइना नेहवाल की ट्रेनिंग पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन एकेडमी में हुई है, लेकिन इससे पहले साइना बैडमिंटन की ट्रेनिंग के लिए रोज 50 किलोमीटर ट्रैवल करती थीं।
 
साइना अब तक कई बड़ी उपलब्धियाँ अपने नाम कर चुकी हैं। वे विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन विजेता रह चुकी हैं। ओलिम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का काँस्य पदक जीतने वाली वे देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्‍होंने 2006 में एशि‍याई सैटलाइट प्रतियोगिता भी जीती है। इतना ही नहीं कुछ महीने पहले उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाज से शादी तय कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर की सुबह शादी कर ली, जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिये दी।

Back to top button