शाम के नास्ते में चीज़ गार्लिक स्टिक की यह रेसिपी करें ट्राई… 

बच्चे रोजाना सुबह उठकर बाहर के खाने की जिद करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहेंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा और शायद बाहर के खाने की जिद भी कम हो जाएगी। सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ आप घर पर आसानी से चीज़ गार्लिक स्टिक बना सकती हैं।

इस रेसिपी की खासियत ये है कि ये 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और इसका स्वाद बिलकुल वैसा ही आता है जैसा बाज़ार की गार्लिक चीज़ ब्रेड का होता है। ये बहुत ही आसान रेसिपी है और आपके घर में सभी को पसंद आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जा सकता है। 

विधि 

  • स्टिक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मक्खन डालें। फिर लहसुन को छीलकर बारीक काट लें साथ ही साथ धनिये के पत्ते को भी धोकर लें। 
  • अब मक्खन को मेल्ट करने के लिए आवन का इस्तेमाल करें। जब मक्खन पिघलने लगे तो लहसुन, धनिया के पत्ते डालकर तड़का लगा लें।

जब खुशबू आने लगे तो चिली फ्लेक्स डालें और 1 मिनट तक पकने दें। इस दौरान हम ब्रेड को तवे पर हल्का सेक लेंगे साथ ही साथ चीज़ को कद्दूकस करके रख लें। 

एक पैन में एक छोटा चम्मच मक्खन डालें और चीज़ ब्रेड को डालकर फ्राई कर लें। 2 मिनट बाद धीमी आंच कर दें और ब्रेड की स्टिक कर लें।

जब ब्रेड ब्राउन और क्रिस्पी हो जाए तो दोबारा ऊपर से एक चीज़ की लेयर डाल दें। इसके ऊपर धनिया और चिली फ्लेक्स से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें। 

चीज़ गार्लिक स्टिक

सामग्री

  • 4- ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप- मक्खन
  • 1 छोटा- लहसुन
  • 2 चम्मच- धनिया पत्ती
  • 1 कप- चीज़
  • 1 चम्मच- चिली फ्लेक्स

विधि

Step 1सबसे पहले एक कटोरी में मक्खन डालें। जब मक्खन पिघलने लगे तो लहसुन, धनिया के पत्ते डालकर तड़का लगा लें।Step 2जब खुशबू आने लगे तो चिली फ्लेक्स डालें और 1 मिनट तक पकने दें।

Step 3एक पैन में एक छोटा चम्मच मक्खन डालें और चीज़ ब्रेड को डालकर फ्राई कर लें।

Step 4जब ब्रेड ब्राउन और क्रिस्पी हो जाए तो दोबारा ऊपर से एक चीज़ की लेयर डाल दें।

Step 5इसके ऊपर धनिया और चिली फ्लेक्स से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें।

Back to top button