शादी के बाद भी ‘तांत्रिक’ फूफा 4 सालों से कर रहा था भतीजी का रेप…

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक शख्स को अपनी ही भतीजी के बलात्कार के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया है। 60 वर्षीय बलात्कारी फूफा पिछले 4 सालों से लगातार लड़की के साथ बलात्कार कर रहा था। आरोपी शख्स लड़की का मांगलिक दोष दूर करने के नाम पर उसके साथ बार बार दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। लड़की ने बताया कि उसका फूफा खुद को तांत्रिक बताता है।नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को अपनी ही भतीजी के बलात्कार के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया है। 60 वर्षीय बलात्कारी फूफा पिछले 4 सालों से लगातार लड़की के साथ बलात्कार कर रहा था।
आरोपी शख्स लड़की का मांगलिक दोष दूर करने के नाम पर उसके साथ बार बार दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। लड़की ने बताया कि उसका फूफा खुद को तांत्रिक बताता है। 4 साल पहले उसके फूफा ने उसके माता-पिता को विश्वास दिलाया कि पीड़िता को मांगलिक दोष है और दोष दूर करने के लिए गहन साधना करनी पड़ेगी। लड़की के फूफा ने उसके परिजनों को बताया कि लड़की के मांगलिक दोष के कारण पूरे परिवार को कष्ट उठाने पड़ रहे हैं। उसने लड़की के परिवार से कहा कि वो दोष दूर करने के लिए तंत्र क्रिया करेगा और वो ये तंत्र क्रिया लड़की के साथ अकेले कमरे में करेगा।
फिर वो उसको कमरे में ले गया और पीड़िता से कहा कि उसके गुप्तांग में दिव्य शक्ति है। अगर वो उसके साथ संभोग करेगी तो उसके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसका परिवार बर्वाद हो जाएगा और उसके पिता की मृत्यु हो जाएगी। लड़की अपने माता-पिता को अपनी परेशानी नहीं बता पाई और कई साल गुजर गए, उसकी शादी भी हो गई। शादी के बाद जब लड़की ने तांत्रिक के पास जाना बंद कर दिया तो, लड़की की मां को फ़ोन करने लगा कि अगर लड़की उसके पास पूजा के लिए नहीं आएगी तो वो मर जाएगी। आरोपी शादी के बाद भी किसी बहाने से मायके बुलाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी तांत्रिक नहीं है। वह लंबे समय से पीड़िता के घर आ रहा था।

Back to top button