विवाहिता ने पति व ननदोई पर लगाया गैंगरेप का आरोप, केस दर्ज
September 26, 2015
1 minute read
यमुनानगर। विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति और ननदोई ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर भी दहेज उत्पीडऩ सहित विभिन्न आरोप लगे हैं। पुलिस ने छह पर केस दर्ज किया है, वहीं तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइन जगाधरी निवासी विवाहिता ने जगाधरी पुलिस को बताया कि उसकी शादी मार्च 2013 में अंबाला के गांव बखतुआ निवासी विक्रम के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थी। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। उसे बात बात पर प्रताडि़त किया जाने लगा। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति विक्रम ने अपने जीजा रतनहेड़ी अंबाला निवासी सुमेश के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी की। उसके साथ मारपीट भी की गई।
वहीं विवाहिता का यह भी आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर बरखाराम, सास पूर्णी देवी, ननद मीना और अमरजीत कौर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताडि़त किया। उसे घर से निकाल दिया। उसने मायके आकर पूरी बात बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर उसके पति विक्रम व ननदोई सुमेश के खिलाफ गैंगरेप करने तथा अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति, ननदोई व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी मेनका का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
September 26, 2015
1 minute read