यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बनें विराट कोहली!

विराट कोहली की सफलता का सिलसिला गुरुवार को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ भी जारी रहा। विराट ने इस दौरान एक विशेष उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे एक सत्र में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। विराट कोहली की सफलता

विराट ने हैदराबाद टेस्ट से पहले 8 टेस्ट मैचों में 964 रन बनाए थे। उन्हें इस सत्र में 1000 रन की उपलब्धि को पूरा करने के लिए 36 रनों की दरकार थी। विराट ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में ताइजुल इस्लाम की गेंद पर 1 रन लेते हुए अपने स्कोर को 36 पर पहुंचाकर इस उपलब्धि को हासिल किया।

विराट एक सत्र में 1000 रन पूरे करने वाले 11वें ‍भारतीय खिलाड़ी बने। वे एक घरेलू सत्र0 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।

Back to top button