रेप पीड़िता का सनसनी खेज खुलासा: लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं थी, मेरी शादी हुई थी

68_1444046729गुड़गांव। गुड़गांव की ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर भारती अरोड़ा द्वारा कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क पर लगाए आरोपों के बाद पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में रेप पीड़िता खुलकर सामने आ गई है। रेप पीड़िता ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर भारती अरोड़ा व रेप के आरोपी अजय भारद्वाज पर आरोपों की झड़ी लगा दी। रेप पीड़िता ने आरोप लगाया कि अजय भारद्वाज का कहना है कि वह उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जबकि ऐसा नहीं है। उसने अजय भारद्वाज के साथ शादी की थी, जिसके बाद उन्हें 2 बच्चे भी हुए। लेकिन अजय भारद्वाज ने उसके साथ धोखा किया, उसने शादी से पहले कहा था कि उसका तलाक हो चुका है, जबकि उसका तलाक नहीं हुआ था। पीड़िता ने अजय भारद्वाज के साथ शादी का फोटो भी दिखाया।
 
पीड़िता ने आरोप लगाया कि अजय भारद्वाज ने बाद में बच्चों को अपना मानने से इनकार कर दिया। जब उसका डीएनए कराया गया और यह मामला मीडिया में उछला तो अजय भारद्वाज ने कहा कि हां ये बच्चे मेरे हैं और मैं लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। पीड़िता ने अजय भारद्वाज पर आरोप लगाया कि वे अब एक तीसरी लड़की के साथ रह रहे हैं। गौरतलब है कि अजय भारद्वाज गुड़गांव के पूर्व डिप्टी कमिश्नर आरपी भारद्वाज का बेटा है। मिस चंडीगढ़ रह चुकी लिव-इन पार्टनर ने आरोप लगाया कि अजय ने आरडी सिटी स्थित घर में तीन साल से भी ज्यादा समय तक उसका दुष्कर्म किया। उसने अपनी बीबी से तलाक नहीं लिया। इस मामले की जांच भारती अरोड़ा कर रही थी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क पर जांच प्रभावित करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
 
 
भारती अरोड़ा पर भी खड़े किए सवाल
पीड़िता ने भारती अरोड़ा के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भारती अरोड़ा मेरे और नवदीप सिंह विर्क के साथ संबंध बता रही है। ये सब गलत है। मैंने जब अजय भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज कराया, विर्क गुड़गांव में कमिश्नर नहीं थे। उन्होंने भारती अरोड़ा पर आरोप लगाया कि वे जान-बूझकर ऐसा कर रही है। वे ऐसा पहली बार नही इससे पहले भी कर चुकी है। उन्होंने कुरुक्षेत्र के एक केस का हवाला भी दिया।

 

Back to top button