भोलेनाथ को लगाए इन चीजों का भोग…

महाशिवरात्रि सबसे बड़े हिंदू त्योहारों में से एक है, इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। कुछ का मानना ​​है कि यह भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह का दिन है, और महाशिवरात्रि देवताओं के मिलन की पूजा करती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के अलावा भक्त फल, फूल और दूध शिव को अर्पित करते हैं। इसी के साथ भगवान को भोग में तरह-तरह की चीजें चढ़ाई जाती हैं। यहां कुछ चीजें हैं जिनसे आप भगवान शिव को भोग लगा सकते हैं। 

इन चीजों से लगाएं भगवान शिव को भोग 

मालपुआ 

मालपुआ से आप भगवान शिव को भोग लगा सकते हैं। मैदा, सूजा, घी, दूध और शक्कर से बने मालपुआ को भगवान शिव का फेवरिट माना जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि भोग के लिए ये परफेक्ट हैं। 

ठंडाई

ठंडाई एक ऐसी चीज है जो महाशिवरात्रि के दौरान जरूर बनती है। ठंडाई भगवान शिव को अर्पित की जा सकती है। दूध, शक्कर, सौंफ, खसखस, इलायची और केसर के साथ तमाम मेवा का इस्तेमाल करके इसे बनाया जाता है। 

लस्सी 

यह एक और ड्रिंक है जो भगवान को महाशिवरात्रि के दौरान चढ़ाई जाती है। प्रसाद के रूप में इसे खाने पर शरीर को आराम मिलता है। व्रत के दौरान इस ड्रिंक को पिया जा सकता है। 

पकौड़े

सामान्य सब्जी के पकौड़े भी भगवान को भोग के रूप में चढ़ाए जाते हैं। पकौड़े बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि लहसुन और प्याज का इस्तेमाल ना करें। चाहें तो मीठे पकौड़े बना सकते हैं। ये आटे और गुड़/शक्कर से बनते हैं। 

हलवा

सूजी या आटे, सूखे मेवे के साथ बनाया गया हलवा भगवान को चढ़ाने के लिए एक बेहतरीन भोग है। अगर आप व्रत में खाने लायक भोग बनाना चाहती हैं तो इसे कुट्टू के आटे से बना सकती हैं। 

मखाना खीर

भगवान शिव को इस खीर का भोग लगाया जा सकता है। दूध, मखाना और शक्कप से तैयार होने वाली ये खीर बेहतरीन भोग है। 

Back to top button